मथुरा

हलाला पीड़िता पर आधारित Heena the Untold Story फिल्म का लॉन्च हुआ ट्रेलर, देखें वीडियो

- असल जिन्दगी पर आधारित है फिल्म-अधिकांश शूटिंग मथुरा में, ट्रेलर लॉन्च किया गया-महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ है हलाला
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 12:35 PM IST
Film Actress
Film Actress

मथुरा। मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक (Teen talaq) के बाद अगर दोबारा निकाह करना है तो महिला को हलाला (Halala) प्रथा से गुजरना होता है। यह दर्दभरी एक ऐसी प्रथा है जिसमें महिला की इज्जत तार-तार हो जाती है। हलाला जैसी कुप्रथा से गुजरने वाली महिलाओं के दर्द को लेकर Heena the Untold Story (हिना द अनटोल्ड स्टोरी) के नाम से एक फिल्म बनाई गई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग (Shooting) मथुरा (Mathura) में हुई है इसलिए फिल्म का ट्रेलर (Film Trailer) भी मथुरा में ही लॉन्च किया गया। फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में दिखाई देगी।

ट्रेलर हुआ लॉन्च
तीन तलाक पर कानून बनने के बाद अब मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में आवाज उठने लगी है। मुस्लिम महिलाओं के साथ तीन तलाक के बाद दोबारा निकाह करने के लिए हलाला जरूरी माना गया है। अब तक इस कुप्रथा से गुजरने वाली महिलाओं की पीड़ा को कोई समझने वाला नहीं था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के दर्द को समझा और तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद अब हलाला पर आधारित फिल्म ‘हीना द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाई गई है।

क्या कहती है फिल्म की हीरोइन
यह फ़िल्म असल जिंदगी की हिना नामक महिला की जिंदगी पर आधारित है। इसमें उसके शराबी पति पत्नी को तीन तलाक दे देता है। इसके बाद धर्म के ठेकेदार उसका उसका जबरन हलाला करा देते हैं। फिल्म में हीना की भूमिका निभाने वाली शुबी भास्कर मानती हैं कि लोग महिलाओं को एक खिलौना समझते हैं। एक महिला ही एक महिला की पीड़ा को समझ सकती है कि शादी के बाद किसी महिला को किसी और मर्द के पास सोने के लिए कहा जाता है तो कितना कष्टदायक होता है।

Updated on:
24 Sep 2019, 12:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला