मथुरा

महिलाओं के शरीर छूने से शुरू होता है खेल फिर…ब्यूटी पार्लर में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर बवाल

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 9:55 AM IST
UP News, love jihad, mathura news, mathura hindi news. uttar pradesh latest news, यूपी समाचार, लव जिहाद, मथुरा समाचार, मथुरा हिंदी समाचार। उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी का आरोप है कि मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में कार्यरत महिलाओं को स्पर्श करते हैं और बाद में उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर 'लव जिहाद' की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

'युवकों को मुस्लिम संगठनों से मिलती है आर्थिक मदद'

दिनेश फलाहारी ने कहा कि कई मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में हेयर कटिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर काम करते हैं और धीरे-धीरे महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद ये युवक लड़कियों को भगाकर कोर्ट मैरिज करते हैं और फिर अन्य शहरों में ले जाकर बेच देते हैं। फलाहारी का कहना है कि इन युवकों को मुस्लिम संगठनों से आर्थिक सहायता भी मिलती है।

उन्होंने ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो मुस्लिम युवकों को महिला ग्राहकों के साथ काम करने की अनुमति देते हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे देशभर में हो रही घटनाओं का हिस्सा है।

पहले स्कूल और अब ब्यूटी पार्लर

राम की दासी युगेश्वरी देवी जी ने भी इस विषय पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले ये युवक स्कूलों के बाहर देखे जाते थे, लेकिन अब उन्होंने स्थान बदलकर ब्यूटी पार्लरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने भी मांग की है कि अगर श्रृंगार आवश्यक है तो केवल सनातनी हिन्दू युवकों से ही करवाया जाएं और मांसाहारी मुस्लिम युवकों से दूरी बनाई जाए। उन्होंने हिंदू समाज से ऐसे ब्यूटी पार्लरों का बहिष्कार करने की अपील की।

सोर्स: IANS

Updated on:
14 Apr 2025, 9:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?