
अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरपूर होता है। महीने की शुरुआत मां दुर्गा के आगमन से हो रही है। इसके बाद दिवाली, छठ पूजा जैसे और भी कई त्योहार होंगे। त्योहार हैं तो छुट्टी तो लाजमी है। इस महीने का इंतजार बच्चों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी को भी होता है। ये महीना मौसम में बदलाव, त्योहार के साथ-साथ और भी कई खुशियां लेकर आता है। इस महीने अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है, क्योंकि इस बार आपको लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल रही है।
बता दें कि 11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को विजयदशमी के चलते सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज, बैंक, दफ्तर आदि बंद रहेंगे। वहीं 13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस दौरान आप अपने पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
इस महीने यूपी में बच्चों और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इन छुट्टियों के अलावा 19 और 20 अक्टूबर को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। वहीं 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार पड़ेगा जिसके चलते बैंक में अवकाश रहेगा। फिर 27 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी और 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाई जाएगी जिसके कारण सभी सरकारी बैंक, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर में छुट्टी रहेगी।