मथुरा

Breaking: योगी सरकार में बेखौफ बदमाश, तमंचे के बल पर बैंक के बाहर लूट लिया किसान

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Oct 15, 2018
Loot
Loot

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर जा रहे किसान से 30 हजार की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

यहां का है मामला
ये मामला मथुरा के राया का है। यहां पर राया के भीमा नगला निवासी ज्ञानेश बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। ज्ञानेश बैंक से कुछ मीटर की दूरी पर पहुंचे, तो पीछे से एक बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर उसके पैसे लूटकर फरार हो गए। किसान के साथ हुई घटना की सुन आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गयी है। ज्ञानेश ने बताया की बैंक से 30 हजार रूपये निकाले थे और बैंक से कुछ दूरी पर एक पल्सर बाइक पर दो लोग आये और तमंचा दिखाकर नकदी लूट ली, विरोध करने पर तमंचा दिखाया और मौके से फरार हो गये।

Updated on:
15 Oct 2018 08:07 pm
Published on:
15 Oct 2018 08:07 pm
Also Read
View All
वृंदावन में गुरुकुल के 4 छात्रों की मौत,पानी का टैंक साफ करने उतरे थे, जहरीली गैस से बेहोश हुए, एक की हालत गंभीर

जानिए कौन हैं प्रियंका पंडित? रसिक दुलारी केस के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आईं, शेयर किया वीडियो

Rasik Dulari Death Case: संत प्रेमानंद के आश्रम में कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर बुलाया?, कौन हैं दिनेश फलाहारी महाराज जिनका आरोप

वृंदावन में संतों के दो गुट, कुछ कर रहे प्रॉपर्टी का धंधा! कृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का बड़ा दावा

प्रेमानंद महाराज के शिष्य का नया वीडियो आया सामने, श्री राधा केलीकुंज आश्रम क्यों है विवादों में; जानिए पूरा मामला