मथुरा

वृंदावन घूमने आए तीन विदेशी मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि 19 दिसंबर को दुबई से आई 39 वर्षीय महिला, 15 वर्ष की बेटी और 10 वर्ष के बेटे के साथ वृंदावन के एमवीटी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इनका सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले दिन जांच के लिए भेजा गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2021, 6:45 PM IST
corona_in_mathura.jpg

वृंदावन में दुबई से आए तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मां और बेटा-बेटी हैं। तीनों की जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं। जिले में अब एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि 19 दिसंबर को दुबई से आई 39 वर्षीय महिला, 15 वर्ष की बेटी और 10 वर्ष के बेटे के साथ वृंदावन के एमवीटी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इनका सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले दिन जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में यह तीनों ही पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इनके बारे में जानकारी जुटा रहा है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। ये सभी किन-किन लोगों के संपर्क में आए, इसकी भी जानकारी की जा रही है जिससे उनके सैंपल कराकर जांच के लिए भेजे जा सकें।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने भीड़ भरे इलाकों में सैंपलिंग को तेज कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मंदिरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दर्शनार्थियों के सैंपल लेकर जांच करा रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए भीड़ भरे इलाकों में स्वास्थ्य टीमें लगाई गईं हैं। यहां रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।

वृंदावन इस्कॉन के पीआरओ रविलोचन दास ने कहा कि इस्कॉन आने वाले भक्तों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कई लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी मंदिर आने वालों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला