मथुरा

पेटीएम, गूगल- पे, फेसबुक आदि के माध्यम से धोखाधडी कर किया करते थे आनलाइन ठगी. पुलिस ने किया गिरफ़्तार

- पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में छः अभियुक्तों जेल भेजा - कब्जे से एक लाख छप्पन हजार रुपए,पांच मोबाइल फोन - पांच अवैध तमंचा बरामद किए - थाना गोवर्धन क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2020, 6:26 PM IST
पुलिस हिरासत में खड़े साइबर क्राइम ठगी के आरोपी अभियुक्तगण
पुलिस हिरासत में खड़े साइबर क्राइम ठगी के आरोपी अभियुक्तगण

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा. ओएलएक्स साइबर क्राइम के आरोप में पुलिस ने छः आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 56 हजार रुपये, पांच मोबाईल फोन, पांच अवैध तमंचा बरामद किए हैं।

शुक्रवार को गोवर्धन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांठोली देवसेरस मार्ग स्थित कनुआ बाबा तिराहे से साइबर क्राइम के आरोप में छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । पुलिस अभियुक्तों का थाने ले आई। जहां तलासी में पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 56 हजार रुपये, पांच मोबाईल फोन, पांच तमंचा बरामद किये।


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम के आरोपी जाफर पुत्र इस्लाम निवासी खेड़ा बसोली थाना केथड़बाड़ा जिला भरतपुर, शाबिर पुत्र बशीरा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन , साबू पुत्र बबली निवासी अंगराबली कामा राजस्थान, राहुल पुत्र जाकिर निवासी देवसेरस गोवर्धन, अकरम पुत्र मजीद निवासी डोलतपुर गोवर्धन, शाहबुद्दीन पुत्र बशीरा निवासी अंगराबली कामा राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

उपरोक्त अभियुक्त साइबर क्राइम के एक्सपर्ट अपराधी है। जिन्होंने वृन्दावन, मथुरा, हाथरस, मुरादाबाद, बुलन्द शहर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में अनेकों व्यक्तियो से ऑनलाइन ठगी किये जाने की स्वीकारोक्ति की है।

By - Nirmal Rajpoot

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला