मथुरा

बालू से भरा ट्रक टकराया डिवाइडर से, टला बड़ा हादसा

अनियंत्रित ट्रक टकराया डिवाडर से, बालू से भरा था ट्रक  
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 3:18 PM IST
truck
truck

मथुरा। जिले के थाना वृन्दावन क्षेत्र में बालू का अवैध खनन जारी है। जिसकी वजह से तमाम हादसे भी होते रहते हैं। एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर में जा घुसा। ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरफ से टूट गया। फिलहाल इस सड़क दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।

ये है पूरा मामला
सरकार द्वारा बालू के खनन पर रोक लगाले के बाद भी खनन माफियाओं का ये काम जारी है। अभी भी चोरी छिपे खनन का कारोबार किया जा रहा है। ट्रकों के जरिये बालू का खनन करके इस बालू को दूसरे प्रांतों में भेजा जा रहा है। ताजा मामला पानीगांव के पास का है यहां तेज गति से आ रहा बालू से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने पर ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां काफी पहले बालू के खनन पर रोक लगा दी गई है, उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने जब ट्रक को बालू से भरा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई । बताया जा रहा है कि ये ट्रक मथुरा जनपद के गांव मांट से मथुरा ले जाया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की जानकरी नहीं मिली है।


खनन विभाग का मामला है
जब इस घटना के संबंध में क्षेत्रीय चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को खनन के मामलों से दूर रखा गया है। इस मामले में खनन विभाग द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इस मामले में खनन विभाग को जानकारी देकर जांच कराई जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला