मथुरा

मथुरा में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस ने जारी किया फोटो

Unidentified girl body found: मथुरा में अज्ञात युति का शव नहर में बहता मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है। रंग गेहुआ साफ है, पिंक कलर की लोअर और ग्रे कलर की शर्ट पहने हैं।

2 min read
Apr 06, 2026
फोटो सोर्स- Meta AI

Unidentified girl body found floating in canal: मथुरा में अज्ञात युवती का शव नहर में बहता मिला। जिसकी जानकारी उस समय हुई जब राहगीर नहर होकर गुजर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। राहगीरों से भी पूछताछ की गई लेकिन जानकारी नहीं हो पाई। अब पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। जिसके माध्यम से शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामला मगोर्रा थाना क्षेत्र का है।

नहर में बहता मिला शव

उत्तर प्रदेश के इटावा के मगोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर स्थित नहर में अज्ञात युवती का शव बहता दिखाई पड़ा। शव देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मगोर्रा थाना पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकलवाया। युवती के विषय में लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन ग्रामीणों ने पहचान से इनकार कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर रही जांच

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जहां से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले रही है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर युवती के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जिससे युवती का शव अपनों को मिल सके। युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है। रंग गेहुआ साफ है, पिंक कलर की लोअर और ग्रे कलर की शर्ट पहने हैं।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी ?

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। युवती के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा?

इस संबंध में मथुरा पुलिस ने अज्ञात शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। जिसमें लिखा है कि यदि इस लड़की के शव को कोई पहचानता हो तो या उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी रखता हो तो थाना अध्यक्ष मगोर्रा के मोबाइल नंबर  9454403945 पर दे सकते हैं। इसके साथ ही क्षेत्र अधिकारी गोवर्धन के मोबाइल नंबर 9454401271 और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मोबाइल नंबर 9454401103 पर दे सकते हैं

Published on:
06 Apr 2026 08:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर