मथुरा

दीपिका के JNU जाने पर केंद्रीय मंत्री की सेलिब्रिटीज को नसीहत, जहां लगते हों भारत विरोधी नारे, वहां जाने से पहले एक बार सोचें!

  मथुरा के वेटनरी विश्वविद्यालय में ऑटोमेटिक मिल्क प्लांट का उद्घाटन करने आए थे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। ये देश देश का ऐसा पहला प्लांट है जहां बकरी के दूध से उत्पाद बनाए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 5:15 PM IST
Demo pic
Demo pic

मथुरा। दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बहाने सेलिब्रिटीज को नसीहत दी है। मंत्री ने कहा कि JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं, आतंकियों की बरसी की जाती है। ऐसे में किसी भी सेलिब्रिटी को इन स्थानों पर जाने से पहले एक बार सोचना चाहिए कि ऐसी जगहों पर जाया जाए या नहीं।

बकरी के दूध से उत्पाद बनाने वाला देश का पहला प्लांट
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने ये बात सोमवार को मथुरा स्थित वेटनरी विश्वविद्यालय में कही। वे यहां डेयरी फॉर्म में ऑटोमेटिक मिल्क प्लांट का शुभारंभ करने के लिए आए थे। ये प्लांट देश का ऐसा पहला प्लांट है जहां बकरी के दूध से उत्पाद बनाए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि गावों में गरीबों का विकास स्थानीय संसाधनों से होना चाहिए। प्रयास किए जा रहे हैं कि 2020-21 तक किसानों की आय तीन लाख वार्षिक हो जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर देश का किसान समृद्ध होगा तो गांव भी विकसित होगा और देश भी। उन्होंने कहा कि बरेली के बाद दूसरा इंटीग्रेटेड फार्मिंग का मॉडल मथुरा में बन रहा है।

Published on: