मथुरा

2022 तक सभी के पास होगा अपना घर : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात कही, यूपी सरकार दीन दयाल जी का सपना पूरा करेगी।
2 min read
Sep 19, 2017
UP CM Yogi Adityanath

मथुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले योगी वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बांके बिहारी के दर्शन करने के उपरांत योगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे मेले में भी पहुंचे।योगी ने दीनदयाल धाम पहुंचकर सबसे पहले पंडित जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन किया और उसके बाद माल्यार्पण कर पंडित जी को नमन किया। मुख्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को भी देखा। चित्र प्रदर्शनी को देखने के बाद योगी ने दीन दयाल धाम में बने भवन का भी निरिक्षण किया। भवन का निरीक्षण करने के बाद सभा स्थल के लिए रवाना हुए।

दीन दयाल उपाध्याय का सपना होगा साकार

मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा तीर्थ के तौर पर विकिसत हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि इस पावन भूमि पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसी शख्सियत ने जन्म लिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने हमेशा अंत्योदय की बात कही, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पंडित दीन दयाल के सपने को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है।


2022 तक सभी के पास होगा अपना घर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 तक हर व्यक्ति के पास अपना मकान होगा, सरकार इस दिशा में तेजी आगे बड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ लाख ग्रामीणों को आवास देने का काम किया है। 10000 से अधुक गांव में अपना शौचालय देने का काम किया है। 26000 गांव के मजरों में विद्युत पहुंचाई है साथ ही 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया है।


ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंन्त्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंन्त्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन मंन्त्री रीता बहुगुणा जोशी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद है।

Published on:
19 Sept 2017 04:39 pm