
फिरोजाबाद।सुहाग नगरी में भाजपा विधायक के विरोध में सपा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मुखर होने लगे हैं। एक के बाद एक करके भाजपा विधायक के विरोध में बगावत के सुर उठने लगे हैं। पहले जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ ने विधायक पर जबरन फर्जी रिपोर्ट बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए रिजाइन दे दिया था। उसके बाद अब नगर आयुक्त भी विधायक से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कह चुके हैं।
घिरते जा रहे भाजपा विधायक
नगर आयुक्त कमलेश कुमार ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक ने कई बार उनके साथ गाली गलौज की। हद तो तब हो गई जब विधायक ने भीड़ में उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। नगर आयुक्त का कहना है कि यदि उनके बच्चे नहीं होते तो वह आत्महत्या कर लेते। वह अपने तबादले के लिए शासन से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका तबादला नहीं हुआ है। नगर आयुक्त के समर्थन में विधायक से परेशान डाक्टर और सपा पदाधिकारी भी आ गए हैं।
विधानसभा में उठेगा मुद्दा
फिरोजाबाद शहर से भाजपा विधायक मनीष असीजा के विरोध में सपा के एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव समेत जिले भर के सपाई एकजुट हो गए। एमएलसी ने कहा कि भाजपा विधायक मनमाने तरीके से काम कराना चाहते हैं। जो भी अधिकारी उनके मन माफिक तरीके से काम नहीं करता उसे भाजपा विधायक परेशान करने लगते हैं। पहले जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने विधायक का विरोध किया तो अब नगगर आयुक्त विरोध कर रहे हैं। कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो बोल नहीं पा रहे हैं। इस मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे और विधायक पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
बच्चे हैं नहीं तो कर लेता आत्महत्या
नगर आयुक्त विगत कई दिनों से भाजपा विधायक का विरोध कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने यहां तक कह दिया तक बच्चे नहीं होते तो वह आत्महत्या कर लेते। जिला प्रशासन ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं भाजपा विधायक मनीष असीजा का कहना है कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है। यह सब राजनीति के तहत षडयंत्र रचा जा रहा है। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और जनता की समस्याओं का निराकरण कराना मेरा उद्देश्य है। समस्याओं के निराकरण के लिए ही जनता ने मुझे जन प्रतिनिधि चुना है। डीएम नेहा शर्मा ने आरोपों को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एडीएम उदय सिंह को दी गई है।
Published on:
18 Sept 2017 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
