23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहाग नगरी में पुलिस ने दबोचा अफीम तस्कर

पुलिस ने करीब 18 लाख कीमत की अफीम के साथ अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Crime

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में नशे का कारोबार बढ़ने लगा है। आए दिन कहीं न कहीं नशे के सौदागर पुलिस गिरफ्त में आते रहते हैं। सोमवार को भी पुलिस ने करीब 18 लाख कीमत की अफीम के साथ अफीम तस्कर को पकड़ लिया। इससे पूूर्व भी पुलिस विभिन्न थानों से करीब आधा दर्जन नशा कारोबारियों को जेल भेज चुकी है।

रसूूलपुर पुलिस ने दबोचा तस्कर

थाना रसूलपुर प्रभारी मुनीश चन्द्र को सूचना मिली कि नीबू वाले बाग के पास बंद पड़ी फैक्ट्री के समीप एक व्यक्ति लाखों रूपए की अफीम बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दी और उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली गई जिसके पास से करीब 18 लाख रूपए कीमत की अफीम बरामद हुई है।


मैनपुरी से लाकर फिरोजाबाद में बेचता है अफीम

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मैनपुरी से अफीम खरीदकर फिरोजाबाद और एटा में बेचने का काम करता है। इसके लिए उसने अपने एजेंट लगा रखे थे। फिरोजाबाद में उसका एजेंट उमरदीन और वसीम हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अफीम का आदी बनाकर यह लोगों को लूटने का काम करते थे।


बच्चों से कराते थे घिनौना काम

अफीम के सहारे अफीम तस्करी करने वाला गिरोह बच्चों को निशाना बनाता है। वह बच्चों को अफीम की लत लगा देते हैं, उसके बाद उनसे आपराधिक घटनाएं घटित करवाते हैं। चोरी और लूट जैसी संगीन घटनाओं को भी अफीम के आदी हो चुके बच्चे आसानी से अंजाम दे जाते हैं और उन पर कोई शक भी नहीं करता। एसपी सिटी ने बताया कि वह मैनपुरी से अफीम खरीदकर लाता है। जिसे वह फिरोजाबाद के आस-पास बेच देता है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की है।


सुहाग नगरी में कई ठिकानों पर होता है नशे का सौदा

एसपी सिटी का कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे का आदी बनाकर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर जेल भेजने का काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें जिससे बच्चे किसी गलत रास्ते पर न पहुंच जाएं। जरा सी लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो सकता है। गलत तरीके से नशे का कारोबार करने वालों की सूचना सबंधित थाना प्रभारी को भी दी जा सकती है।