मथुरा

उन्नाव हो या रामपुर, जो भी अपराध करेगा उस पर कार्रवाई होगी: केशव प्रसाद मौर्य

-श्रावणमास में अमावस्या पर वृंदावन आए उपमुख्यमंत्री -बांके बिहारी मंदिर की पूजा, विकास और खुशहाली की कामना-मथुरा में भी आने का कार्यक्रम, अंतिम क्षणों में किया रद्द
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 8:45 PM IST
keshav prasad maurya
उन्नाव हो या रामपुर, जो भी अपराध करेगा उस पर कार्रवाई होगी: केशव प्रसाद मौर्य

मथुरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उन्नाव हो या रामपुर, जो भी अपराध करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव कांड की निष्पक्ष जांच चल रही है। इसमें जो भी दोशी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी। सपा के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि जो भी दोशी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। रामपुर में कानून के दायरे में काम हो रहा है। उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम मथुरा में था, लेकिन अंतिम क्षणों में उसे रद्द कर दिया गया।

सीबीआई जांच
उपमुख्यमंत्री श्रवणमास की अमावस्या पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आये थे। ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद वह वीआईपी मार्ग स्थिति निकुंजवन पहुंचे जहां हवन यज्ञ किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजकुमारी देवी मौर्य, पुत्र योगेश भी थे। उन्होंने कहा कि बार-बार बांकेबिहारी मंदिर आकर अच्छा लगता है। उन्नाव मामले में सीबीआई जांच बिठाई गयी है। विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जो भी अपराधी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ठाकुर जी से कामना की है कि प्रदेश का विकास हो, हर ओर खुशहाली हो।

यह भी पढ़ें-Unnao rape case कांग्रेसियों ने की उन्नाव रेप पीड़िता के स्वास्थ्य की कामना

मथुरा न पहुंचने से कार्यकर्ता निराश
दूसरी ओर मथुरा में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर उपमुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे, लेकिन आखिर में उन्हें सूचना मिली कि मथुरा नहीं आ रहे हैं। इससे यहां एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को मायूसी हुई। यहां दूरदराज से बडी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। पण्डाल लगा कर बाकायदा पूरी तैयारी की गई थी। गार्ड ऑफ आनर के लिए पुलिसकर्मी भी तैयार रहे लेकिन आखिरी पलों में मथुरा पहुंचने का उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठा.कारिंदा सिंह भी लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय पर इंतजार कर रहे थे। जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार ने कहा कि प्रोग्राम कैंसिल नहीं हुआ। सावान के महीने में आमावस्या पर उपमुख्यमंत्री वृंदावन में पूजा अर्चना के लिए आये थे। जाम की वजह से वह कुछ लेट हो गये। संघ में पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इस लिए जब भी वह आते हैं कार्यकर्ताओं से अवश्य मिलते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला