मथुरा

जाया नहीं जाएगी मथुरा के लाल की शहादत, पाक को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: श्रीकांत शर्मा

ऊर्जामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से गोली चलेगी तो यहां से गोले दागे जाएंगे, फौज को दिल्ली की तफर देखने की, पीछे मुड़ने की जरूरत नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 3:16 PM IST
UP Energy Minister Shrikant Sharma
जाया नहीं जाएगी मथुरा के लाल की शहादत, पाक को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: श्रीकांत शर्मा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मथुरा के लाल पुष्पेंद्र की शहादत पर कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में बिजली व्यवस्था के सवाल पर कहा कि यूपी की विद्युत व्यवस्था देश में सबसे बेहतर होगी। इसके लिए विदेशी कंपनियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। आने वाले 35 से 40 सालों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

फौज को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं

बॉर्डर पर चल रही तनातनी पर उन्होंने कहा कि वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोले दागे जाएंगे, फौज को दिल्ली की तफर देखने की, पीछे मुड़ने की जरूरत नहीं है। 700 आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। मथुरा के लाल पुष्पेंद्र सिंह की शहादत का बदला दो पाक सैनिकों को मौत के घाट उतार कर लिया गया है। जरूरत पड़ेगी तो सर्जिकल स्ट्राइक भी की जाएगी। सरकार में संघ के हस्तक्षेप पर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि संघ भाजपा का मार्गदर्शक संगठन है वहीं से हमें काम करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं से हमें प्रेरणा मिली है कि अब मथुरा, काशी, अयोध्या की उपेक्षा नहीं होगी, ये हमारी प्राथमिकताओं में हैं।

हमारा प्रयास प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सबसे बेहतर बनाना

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर कान्हा की नगरी को 40 करोड़ की सौगात दी है। इस धनराशि से उन क्षेत्रों की विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा जहां ओपन तारों से ज्यादा परेशानी हो रही है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट का विस्तर कर नये क्षेत्रों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को प्रदेश में सबसे बेहतर बनाना है। इसके पीछे मक्सद मथुरा की विद्युत व्यवस्था को चाकचौबंद करना है। बिजली घर के प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं, अगले 40 साल तक सुचारू बिजली मिलती रहे ऐसी व्यवस्था करनी है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला