मथुरा

साइबर ठगों के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की संपत्ती कुर्क

UP Police: मथुरा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

less than 1 minute read
Jul 27, 2024
UP Police

UP Police: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस साइबर ठगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो साइबर ठगी के आरोपियों की करीब 6 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही, दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन भी लिया गया है।

आरोपियों की 6 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

यह मामला मथुरा के गोवर्धन इलाके का बताया जा रहा है। यहां पुलिस नें साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके बाद पुलिस ने जिला अधिकारी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

साइबर अपराधियों की उड़ी नींद

जानकारी के मुताबिक, ठगों की पहचान वारिस और उसके साथी आरिफ के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपराधी गोवर्धन इलाके के दोसेरेस में छिपे हुए थे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्र के सीओ ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों की 6 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।

Published on:
27 Jul 2024 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर