
Premanand Maharaj: आधी रात के बाद संत प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंची दिल्ली की एक महिला पर जेसीबी चढ़ गई, जिससे वह घायल हो गईं। उपचार के लिये हाईवे स्थित अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। महिला के पुत्र ने जेसीबी चालक पर लापरवाही से चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला करीब एक माह पुराना है, पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है।
दिल्ली की रहने वाली 70 वर्षीय पुष्पा 20 जून को अपनी सहेली के साथ संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आई थीं। रात करीब 2:20 बजे नंदनवन कट के पास सड़क किनारे खड़ी होकर वह संत के आने का इंतज़ार कर रही थीं। आरोप है कि तभी तेज गति और लापरवाही से आती जेसीबी ने उनमें टक्कर मार दी। उनके सीधे पैर में गंभीर चोट आई।
मौके पर पहुंची पुलिस और उनकी सहेली ने उन्हें केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामला करीब एक माह पुराना है तो तब से अब तक उपचार हो रहा था। अस्पताल से फुर्सत मिलने के बाद सुनील ने 25 जुलाई को कोतवाली में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा लिख विवेचना शुरू कर दी है।