मथुरा

ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में वृंदावन का युवक, पुलिस कर रही तलाश, बड़े नेटवर्क का हिस्सा होने का शक!

Jyoti Malhotra UP Connection : हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ज्योति का एक वृंदावन के युवक से कनेक्शन है।
2 min read
• •
May 19, 2025
Feature image
ज्योति मल्होत्रा का वृंदावन के युवक से कनेक्शन।

Jyoti Malhotra UP Connection : हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ज्योति मल्होत्रा लगातार यूपी के वृंदावन के रहने वाले एक युवक के लगातार संपर्क में थी। इस मामले की जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस वृंदावन पहुंची थी। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस वहां से लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के साथ साझा किया संबंधित युवक का नंबर

सेना पुलिस ने थाना पुलिस को ज्योति मल्होत्रा द्वारा वृंदावन के एक युवक से फोन पर लगातार संपर्क में रहने की जानकारी दी। यह भी बताया कि ज्योति की कॉल डिटेल से सेना पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी है। सेना पुलिस के अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ संबंधित युवक का नंबर भी साझा किया। कुछ देर रुकने के बाद ही सेना पुलिस लौट गई लेकिन इसके बाद थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

कहीं बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं युवक 

वृंदावन के युवक से ज्योति मल्होत्रा के संपर्क सामने आने के बाद पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस जल्द से जल्द उस युवक तक पहुंचना चाहती है। सूत्रों के अनुसार युबक तक पहुंचने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वह भी ज्योति के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था या फिर अनजाने में वह उससे जुड़ा था। आगामी दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सेना पुलिस ने इस मामले में जानकारी साझा की है। थाना पुलिस अब अपनी तरफ से जांच कर रही है और उस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे ज्योति संपर्क में थी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

Updated on:
19 May 2025 01:15 pm
Published on:
19 May 2025 01:15 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?