मथुरा

जानिए क्यों सावन के महीने में खायी जाती है फैनी और घेवर

सावन के महीने में घेवर और फैनी खाने का विशेष महत्व है। जानिए क्या है इसका कारण।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2018, 10:30 AM IST
ghevar
ghevar

मथुरा। इस बार रक्षाबंधन 26 अगस्त को है। सावन के महीने में पड़ने वाले इस त्योहार के दौरान मिठाइयों में सबसे ज्यादा घेवर और फैनी की मांग होती है। इसके लिए मथुरा शहर में तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। बाजार में नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेताओं ने घेवर व फैनी के स्टॉक करना अभी से शुरू कर दिया है। जानिए क्यों सावन के महीने में खाया जाता है घेवर और फैनी।

इसलिए सावन में बिकता है घेवर और फैनी
एक प्रतिष्ठान मालिक राजकिशोर भारती ने बताया कि रक्षाबंधन हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये सावन के महीने में आता है और ब्रज में इसका अलग ही महत्व है। इस मौसम में फैनी और घेवर का विशेष महत्व है। इसकी वजह है कि इस महीने में बारिश के चलते नमी होती है। उन्होंने बताया कि जितनी अच्छी बरसात और नमी होगी, घेवर और फैनी भी उतनी ही अच्छी बनेगी। उन्होंने बताया कि जितनी ज्यादा इसमें नमी आती है, ये दोनों चीजें उतनी ही मुलायम और स्वादिष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा जितनी भी मिठाइयां होती हैं, उनमें नमी के चलते चिपचिपापन आ जाता है।

समय के हिसाब से बदल गया घेवर का स्वरूप
राजकिशोर भारती बताते हैं कि समय के साथ घेवर भी कई तरह के बनने लगे हैं। पहले तो घेवर मैदे में पानी डालकर घोल तैयार करके बनाया जाता था। लेकिन अब मैदे के घोल बनाते समय पानी नहीं डाला जाता, उसमें दूध मिलाया जाता है। फिर उसे उसे बनाया जाता है। इसके अलावा केसरिया घेवर देसी घी और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। केसरिया घेवर कई दिनों तक खराब नहीं होता। इसके अलावा एक मलाई घेवर बनाया जाता है जिसमें खोए का प्रयोग किया जाता है। इन घेवरों में कई तरह के मेवा आदि का प्रयोग भी होता है।

लड़की के ससुराल भेजा जाता है घेवर और फैनी
बता दें कि शादी के बाद पहली बार पड़ने वाले रक्षाबंधन पर लड़की के ससुराल में मायके वाले सरगी लेकर जाते हैं। इस बीच फैनी, घेवर व बूरा आदि भेजा जाता है। इसके लिए रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर घेवर और फैनी खरीदने वालों की कतार लग जाती है। इस दौरान लड़की के ससुराल में गए मेहमानों की खूब आवभगत की जाती है। महिलाएं गीत-मल्हार व झूलों का आनंद उठाती हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला