मथुरा

अधिकारियों ने नहीं सुनी, तो महिला बन गई वीरू, देखें वीडियो

कड़ी मशक्कत के बाद महिला को पेड़ से नीचे उतारा जा सका।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 9:22 AM IST
Woman climbing on tree
Woman climbing on tree

मथुरा। आपने फिल्म शोले तो देखी होगी, ऐसा ही नजारा दिखा मथुरा की छाता तहसील में। यहां अपनी फरियाद लेकर आई महिला को जब किसी अधिकारी से राहत नहीं मिली, तो वो पेड़ चढ़ गई। उसने कूदने की धमकी दी, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को पेड़ से नीचे उतारा जा सका।

अधिकारियों के उड़ गए होश
सोना पत्नी रघुवीर निवासी सुजावली थाना कोसी कला की निवासी है। सोना अपनी जमीन से लकड़ी दंबगों द्वारा ले जाने की शिकायत लेकर छाता तहसील पहुंची और अपने साथ हो रहे व्यवहार के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। जब अधिकारियों ने इस पीड़ित महिला की नहीं सुनी, तो पीड़ित महिला छाता तहसील परिसर में लगे पेड़ पर चढ़ गई। महिला को चढ़ते देख पुलिस प्रशासन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पेड़ पर चढ़ी महिला को करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।

ये है महिला का आरोप
महिला का आरोप है कि उसके प्लाट और मकान पर वीरपाल, रामवीर, रन्नो, सोरन पुत्रगण चुन्नी और पदमा, गिरधारी, हेमा, लखीराम, कन्ना पुत्रगण सामरे उसके प्लॉट में रखी 15 ट्रॉली पत्थर और दो ट्रॉली लकड़ियां भरकर ले गए । जब उसने विरोध किया तो इन सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और प्लॉट पर कब्जा कर लिया। किसी तरह महिला ने दबंगों से जान बचाई। डायल 100 को सूचना दी, मौके पर पहुंची डायल 100 ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और दूसरे दिन उन्हें छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें -मेनका गांधी के बयान से उबाल, हेमराज वर्मा बोले किसान विरोध है सरकार, देखें वीडियो

Updated on:
18 May 2018, 9:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला