मथुरा

Mathura Accident: वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के बाहर लगे कूलर में आया करंट, मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की मौत

Youth Died due to Electric Shock: मथुरा के वृंदावन इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर के बाहर लगे कूलर में करंट लगने से मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। यह कूलर नगर निगम द्वारा लगवाया गया था।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2026, 7:27 PM IST
youth died due to electric shock
सांकेतिक इमेज (सोर्स- AI)

मथुरा के वृंदावन इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर के बाहर लगे कूलर में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई है। मरने वाला युवक मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। दर्शन के लिए जाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि जिस कूलर से हादसा हुआ है, उसे नगर निगम ने लगवाया था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ठाकुरजी के दर्शन करने करने आए श्रद्धालु की मौत

वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की कूलर में आए करंट की वजह से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला युवक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला था और वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मंदिर के बाहर जूते-चप्पल उतार कर मुख्य द्वार की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वहां रखे एक कूलर के संपर्क में आते ही उसे करंट लग गया।

करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों में नगर निगम और संबंधित विभागों की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।

कूलर और बिजली कनेक्शन की जांच

हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कूलर और बिजली कनेक्शन की जांच कराई जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले बिजली उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले अनिल गुप्ता अपने 21 साल के बेटे अभिज्ञान गुप्ता के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। दोपहर में पिता-पुत्र इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के मुख्य गेट के पास लगे वाटर स्प्रे कूलर के नीचे अभिज्ञान चप्पल उतार रहा था। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया और वह चपेट में आ गया।

Updated on:
15 Jun 2026, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला