मथुरा

Govardhan Parikrama लगाने आए युवक की राधाकुंड में डूबने से मौत

थाना फरह क्षेत्र के गांव रैपुराजाट के रहने वाला 16 वर्षीय शिवराज अपने दोस्तों के साथ गोवर्धन परिक्रमा govardhan parikrama लगाने के लिए आया था। राधाकुंड में स्नान के दौरान डूब कर उसकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 4:38 PM IST
Radhakund
Govardhan Parikrama लगाने आए युवक की राधाकुंड में डूबने से मौत

मथुरा। परिक्रमा लगाने के दौरान राधा कुंड Radhakund में नहाने के लिए उतरे दो युवकों में से एक युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक युवक के शव को कुंड में से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है मामला

बता दें थाना फरह क्षेत्र के गांव रैपुराजाट के रहने वाला 16 वर्षीय शिवराज अपने दोस्तों के साथ गोवर्धन परिक्रमा Govardhanparikrma लगाने के लिए आया था। परिक्रमा करने के उपरांत शिवराज और उसका एक दोस्त नहाने के लिए राधाकुंड में उतरा और अचानक शिवराज का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण शिवराज गहरे पानी में डूब गया। गहरे पानी में डूबने के कारण शिवराज की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर विष्णु ठाकुर की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक शिवराज के दोस्त सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज का अचानक पैर फिसल गया जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला