मथुरा

भगवान के लिए भक्त ने मंदिर की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुआ ये अंजाम

इसे युवक की भक्ति कहेंगे या सनक कि उसने भगवान की शक्ति परखने के लिए मंदिर से छलांग लगा दी।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 8:03 AM IST
प्रेम मंदिर वृंदावन

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां भगवान की शक्ति को परखने के लिए एक युवक ने मंदिर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रेम मंदिर से लगाई छलांग
बदायूं जिले का रहने वाला 20 वर्षीय विकास मथुरा घूमने के लिए दो दिन पहले आया था। मंदिर घूमने के दौरान बुधवार को विकास वृंदावन के प्रेम मंदिर दर्शन करने पहुंचा। जहां उसने भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति को परखने के लिए दो मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मंदिर प्रशासन और दर्शन करने आये लोगों को हुई तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में नहीं रुके परिजन
मायावती अस्पताल के चिकित्सक डॉ विपिन चाहर ने बताया कि नीचे गिरने से युवक को फ्रेक्चर है। इसे देखने के लिए इसके परिजन आये थे कुछ समय के बाद वो भी चले गए और इसके पास अभी कोई इसका परिवार का सदस्य नहीं है।


भगवान के लिए लगाई छलांग
प्रेम मंदिर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने बाले विकास का कहना है कि भगवान से उसे लगाव बहुत ज्यादा था। वो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति घर पर भी करता था। उसने कहा कि भगवान मौत के मुंह से बचा लेता है और उसने यही सोचकर छलांग लगा दी। उसने किसी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं अपन? कृष्ण ण के छलांग लगाई। उन्होंने बचा लिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


युवक की भक्ति या सनक
वैसे तो मथुरा वृंदावन घूमने के लिए हजारों श्रद्धालु रोजाना आते हैं। यहां भगवान की भक्ति करते हैं। ऐसे ही दो दिन पहले विकास मथुरा वृंदावन घूमने के लिए आया था। अब इसे भक्ति कहेंगे या युवक की सनक जो कि भगवान की शक्ति परखने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी कि उसे भगवान कृष्ण बचाते हैं या नहीं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला