मऊ

घोसी सांसद ने घोसी चीनी मिल के लिए आर्थिक पैकेज तथा अगले सत्र से पहले पुनः चालू कराने की मांग की”

Mau News: घोसी सांसद राजीव राय ने स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापक स्तर पर जारी गतिरोध के बीच आज सदन में स्मार्ट मीटर के तमाम शिकायतों के बावजूद उस पर कार्रवाई न होने के संदर्भ में बात रखी। घोसी सांसद ने सदन में मांग किया कि बुनकरों के पुराने बकाये बिल माफ किए जाएं तथा […]

2 min read
Mar 28, 2026

Mau News: घोसी सांसद राजीव राय ने स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापक स्तर पर जारी गतिरोध के बीच आज सदन में स्मार्ट मीटर के तमाम शिकायतों के बावजूद उस पर कार्रवाई न होने के संदर्भ में बात रखी। घोसी सांसद ने सदन में मांग किया कि बुनकरों के पुराने बकाये बिल माफ किए जाएं तथा बुनकरों को पुराने स्लैब के अनुसार फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। सांसद राजीव राय ने स्मार्ट मीटर की तमाम खामियों के जांच की भी मांग की। सांसद राजीव राय ने माँग किया कि स्मार्ट मीटर पर रोक लगा कर हाई टेक्निकल टीम द्वारा जाँच कराई जाए। वहीं घोसी सांसद राजीव राय ने बिना किसी पूर्व सूचना के घरों में घुसकर बिजली चेकिंग के नाम पर जबरन प्रताड़ना के मुद्दे को भी रेखांकित किया।

घोसी सांसद ने चीनी मिल को पुनः सुचारू रूप से चलाने हेतु आर्थिक पैकेज की मांग की तथा अपने ही प्रदेश सरकार के मंत्री गणों द्वारा बार-बार पत्र लिखने के बावजूद कार्रवाई न होने पर चुटकी लेते हुए सरकार को घेरा। घोसी सांसद राजीव राय ने सदन में कहा सरकार चीनी मिल को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार में बैठे मंत्री गणों द्वारा कई बार पत्र लिखे जाने के बावजूद उनकी अपनी ही प्रदेश सरकार उनके पत्रों का संज्ञान नहीं लेती है। सांसद राजीव राय ने घोसी चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए जोर देकर आर्थिक पैकेज की मांग की।
राजीव राय ने कहा सरकार का घोसी लोकसभा के साथ अपमानजनक व्यवहार का उदाहरण है कि सरकार, मन्त्रियों के पत्रों का जवाब तक नहीं देती।
घोसी सांसद ने बंद पड़े कताई मिल को भी चालू कराने की मांग की।
राजीव राय इन दिनों सदन के बजट सत्र में हिस्सा ले रहे हैं तथा घोसी लोकसभा के बुनियादी मुद्दों को सदन में लगातार उठा रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर