मऊ

Abbas Ansari: हेट स्पीच मामले में मऊ कोर्ट में पेश हुआ अब्बास अंसारी, जानिए क्या हुआ

हेट स्पीच और आचार संहिता उलंघन के मामले में विधायक अब्बास अंसारी की पेशी मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में हुई। कासगंज जेल से विडियो कांफ्रेंस से अब्बास कोर्ट में पेश हुआ जहां उसे 1 जुलाई और 8 जुलाई को पेशी की अगली तारीख मिली।

2 min read
Jul 24, 2023
अब्बास अंसारी

Abbas Ansari: मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी की सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। अब्बास अंसारी कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। एमपी एमएलए कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने हेट स्पीच के मामले में सुनवाई के बाद 1 अगस्त की अगली सुनवाई मुकर्रर कर दी तो वही आचार संहिता के उल्लंघन में 8 अगस्त की तारीख तय की।

मऊ कोर्ट में अब्बास अंसारी के 4 मामलों में ट्रायल चल रहा है। विधायक अब्बास अंसारी के तीन केसों में उमर अंसारी की अनुपस्थिति के कारण आरोप तय नहीं हो पा रहे हैं। मऊ के MP/MLA कोर्ट श्वेता चौधरी ने उमर के खिलाफ कुल तीन गैर जमानती वारंट जारी किया है। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने 24 जुलाई को उमर अंसारी को कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया था।

मंच से दी गई थी हिसाब-किताब करने की धमकी


विधायक अब्बास अंसारी पर आरोप है कि तीन मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब-किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी गई थी।
मऊ जनपद के सदर विधानसभा से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों को देख लेने के इस बयान के बाद चर्चा तेज हुई थी। अब देखना यह होगा कि आज मऊ के MP/MLA कोर्ट में विधायक अब्बास अंसारी की पेशी के दौरान उमर अंसारी की पेशी हो पाती है या नहीं, इसी के साथ यह भी देखना होगा कि सुनवाई के बाद कोर्ट से क्या फैसला आता है।


आचार संहिता उल्लंघन का केस
आपको बता दें आचार संहिता केस में आरोप है कि सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने 27 फरवरी 2022 को बिना अनुमति के रोड-शो का आयोजन किया था। इस मामले में विवेचना के बाद दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी 10 मार्च 2022 को समर्थकों के साथ अब्बास अंसारी पर विजय जुलूस निकालने का आरोप है।
पुलिस की ओर से दर्ज केस में विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी आदि के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में भेजा था।

Updated on:
24 Jul 2023 09:16 pm
Published on:
24 Jul 2023 09:07 pm
Also Read
View All