21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल के डॉन मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी बोले- सोच रहा हूं कॉकरोच जनता पार्टी से लड़ जाऊं चुनाव, क्या रहेगा सिंबल?

Abbas Ansari Statement on Cockroach Janata Party : मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने UP चुनाव 2027 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जानें क्या है वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP), इसके मुद्दे और क्यों अब्बास अंसारी इसमें शामिल होना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Avaneesh Kumar Mishra

May 21, 2026

Abbas

मुख्तार अंसारी के बेटे बोले- सोच रहा हूं CJP से लड़ जाऊं चुनाव, PC- Patrika

मऊ(Abbas Ansari Statement on Cockroach Janata Party) : पूर्वांचल के कद्दावर नेता मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने एक जबरदस्त बयान दिया है। उनका कहना है कि इस बार वह उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 का चुनाव कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party - CJP) से लड़ेंगे। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विधायक अब्बास अंसारी ने कहा, 'एक कॉकरोच पार्टी( कॉकरोच जनता पार्टी) आई है सोच रहा हूं उसी से क्यों न चुनाव लड़ जाऊं…. क्या रहेगा सिंबल? मुझे उसके मुद्दे काफी पसंद आ रहे हैं। बहुत बढ़िया मुद्दे उठा रहे हैं। हमारे जानने वाले बहुत से लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन की है। क्यों न मैं भी ज्वाइन कर लूं। क्या यहां कहीं कार्यालय खुला है उसका? तो चलकर अभी ज्वाइन कर लेता हूं। हलांकि अब्बास अंसारी ने यह बयान मजाकिया लहजे में दिया।

कॉकरोच पार्टी क्या है और कब बनी

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी अभी कोई राजनीतिक दल नहीं है। यह एक डिजिटल मुहिम है जिससे करोड़ों की संख्या में युवा जिड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत 16 मई 2026 को अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने की, जो बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र और पूर्व AAP सोशल मीडिया कार्यकर्ता रह चुके हैं।

मूवमेंट की नींव CJI सूर्यकांत की एक विवादित टिप्पणी पर पड़ी, जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं और कुछ एक्टिविस्टों को “cockroaches” और “parasites of society” कहा था। युवाओं ने इस टिप्पणी को अपमानजनक माना और “cockroach” शब्द को गले लगाते हुए अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए CJP बनाई। NEET पेपर लीक, UGC-NET घोटाला, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था की खामियों ने इस मूवमेंट को तेजी से बढ़ावा दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी के क्या हैं मुद्दे?

  • CJI और जजों को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा न मिले
  • वोट डिलीट होने पर मुख्य चुनाव आयुक्त पर UAPA लागू हो
  • संसद और कैबिनेट में महिलाओं को 50% आरक्षण
  • अदानी-अंबानी के मीडिया हाउसों के लाइसेंस रद्द हों
  • “गोदी मीडिया” पर सख्त कार्रवाई
  • पार्टी बदलने (defection) पर 20 साल की पाबंदी
  • युवाओं को रोजगार, परीक्षा घोटालों में सख्त सजा आदि।

शुरू होने के कुछ ही दिनों में CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट लाखों फॉलोअर्स पार कर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह BJP के आधिकारिक अकाउंट को भी पीछे छोड़ चुका है। महुआ मोइत्रा, किरण आजाद, ध्रुव रत्नी, प्रशांत भूषण और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने भी इसका संज्ञान लिया। अब तक इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के कुल 15.8 मिलियन फॉलोवर हो चुके हैं।

अब्बास अंसारी (जन्म 12 फरवरी 1992) मूल रूप से नेशनल शूटर रह चुके हैं। 2022 UP चुनाव में उन्होंने मऊ सदर सीट से Suheldev Bharatiya Samaj Party (SBSP) के टिकट पर जीत हासिल की, जो SP गठबंधन का हिस्सा था। पिता मुख्तार अंसारी की विरासत और अंकल अफजाल अंसारी की संसदीय पृष्ठभूमि उनके राजनीतिक करियर को मजबूती देती है।

हेट स्पीच मामले में हुई थी अब्बास को सजा

हालांकि उनका सफर विवादों से भरा रहा। 2022 रैली में हेट स्पीच मामले में सजा हुई, जिसके चलते MLA पद से अयोग्य घोषित किए गए, लेकिन बाद में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और उनकी विधायकी बहाल हुई।