हरिनारायण राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर बयान देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर को भाजपा से उखाड़ फेंकना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर अगर भाजपा के साथ जुड़ा रहेगा तो कार्यकर्ताओं का अपमान करेगा। कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प ले लिया है कि अब ओपी राजभर को जिंदगी में कभी भी वोट नहीं करेंगे।
UP Politics: भाजपा के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर एनडीए के सहयोगी सुभासपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। हरिनारायण राजभर लगातार मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को मऊ कलेक्ट्रेट पहुंचे हरिनारायण राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर बयान देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर को भाजपा से उखाड़ फेंकना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर अगर भाजपा के साथ जुड़ा रहेगा तो कार्यकर्ताओं का अपमान करेगा। कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प ले लिया है कि अब ओपी राजभर को जिंदगी में कभी भी वोट नहीं करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नेता लोग अगर ढोना चाहते हैं तो ढोएं । भाजपा के कार्यकर्ताओं का फजीहत कराएं। अगर ओमप्रकाश राजभर भारतीय जनता पार्टी के कर्ताओं को गाली दे रहा है उनका कोई स्वार्थ होगा मगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वार्थ क्या है। जबकि ओमप्रकाश राजभर के साथ एक भी राजभर साथ नहीं है।
पूर्व सांसद और मंत्री हरिनारायण ने कहा कि ओमप्रकाश ने राजभरों के आरक्षण के बारे में ना तो प्रधानमंत्री से कहा है ना अमित शाह से कहा है और नाही मुख्यमंत्री से कहा है। सिर्फ और सिर्फ वह अपने बच्चों को एमपी एमएलए सांसद बनना चाहता है। भरो को तो कह रहा है कि हम इनके ठेकेदार हैं। यह हमारे कहने पर वोट करेंगे। इसलिए इससे सारे राजभर नाराज हो गए हैं। अब यह भी पता चल गया है कि यह राजभर नहीं है यह तो बीआर है। यह क्यों राजभरों का भला करें। इसलिए इसे राजभर नाराज हो गए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के कर्ताओं को गुंडा बनाया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा बनाया है। अगर उसके साथ फोर्स नहीं होती तो यह जो कार्यकर्ता है जूते से बात करते। बाकी बात तो अलग है।
वही मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल होने पर उन्होंने कहा कि यह तो कोर्ट का मामला है। विधानसभा ने निरस्त किया था कोर्ट ने बहाल कर दिया। वही जब मीडिया ने पूछा कि विधायक अब्बास अंसारी किसके विधायक हैं तो पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि अगर ओमप्रकाश राजभर का विधायक होगा तो उसके साथ आतंकवादी और उग्रवादी लोग हैं। ओमप्रकाश राजभर खुद व खुद उग्रवादी है। अगर भारतीय जनता पार्टी उग्रवादी को बढ़ावा ना दे रही हो तो तुरंत NDA से अलग कर देना चाहिए। योगी के सरकार में ओमप्रकाश राजभर जेल नहीं गया यह भी खेद का विषय है। वह सिर्फ और सिर्फ बकबक करता है इसीलिए जिंदा है।