मऊ

शादी के चौथे दिन दुल्हन फरार, ससुराल से ले गई दहेज के जेवर, बाइक और 80 हजार नगद

शादी के चौथे ही दिन दुल्हन अपने ससुराल से फरार हो गयी। साथ में दहेज़ एवं बहुभोज में मिले सभी ज़ेवर, दहेज़ में मिली बाइक, अन्य सामान एवं 80 हजार नगद भी ले गयी।

2 min read
Feb 26, 2025

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के मधुबन में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। शादी के चौथे ही दिन दुल्हन अपने ससुराल से फरार हो गयी। साथ में दहेज़ एवं बहुभोज में मिले सभी ज़ेवर, दहेज़ में मिली बाइक, अन्य सामान एवं 80 हजार नगद भी ले गयी। अब पीड़ित पति द्वारा थाना में तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगायी गयी है। मामला मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नंदौर का है जहाँ बीते 20 फरवरी को गाँव निवासी राम प्रीत के पुत्र अमन कुमार की शादी बलिया जनपद के भीमपूरा निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया की पुत्री ज्योति के साथ पुरे रीती रिवाज़ के साथ संपन्न हुई थी। 22 फरवरी को बहुभोज था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

पीड़ित पति अमन कुमार द्वारा पुलिस के दिए गए तहरीर के अनुसार 20 फरवरी को उसकी बारात भीमपुरा जनपद बलिया गयी थी। 21 फरवरी की सुबह वह विदाई करके अपने पत्नी को घर लाया। 22 फरवरी को गाँव में बहुभोज था जिसमें दोनों के परिवार वाले हंसी खुशी भाग लिए। पुरे घर में खुशी का माहौल था। 24 फरवरी की सुबह वह टेंट वालों का हिसाब किताब कर रहा था, घर में केवल महिलाएं थी। तभी अचानक उसकी पत्नी का भाई, माँ, भाभी, मौसी एवं 4 अन्य महिलाएं एवं 6 जवान लड़के आ धमके। घर में घुस कर उसकी पत्नी को साथ लिया और जाने लगे। विरोध करने पर लड़की के भाई द्वारा उसे जान से मरने की धमकी दी गयी। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को दी गयी मगर पुलिस के मौका पर पहुँचने से पहले ही सभी आरोपी वहाँ से फरार हो चुके थे।

पीड़ित पति ने बताया कि 23 फरवरी की रात उसकी पत्नी फ़ोन पर किसी से बात कर रही थी। जब उसने अपनी पत्नी से पुछा कि इतनी रात में किससे बात कर रही हो तो बस इसी बात पर उसकी पत्नी गुस्से में तमतमा उठी। अपने मायके वालों को फ़ोन कर न जाने क्या क्या कहा। दूसरे दिन सुबह पूरी प्लानिंग के साथ उसके मायके वाले आये। उसकी पत्नी को जबरदस्ती ले गए, साथ में सभी ज़ेवर, दहेज़ की बाइक, नगद रूपये एवं अन्य सामान भी ले गए। पति ने इस मामले में न्याय की गुहार लगायी है।

Updated on:
26 Feb 2025 06:31 am
Published on:
26 Feb 2025 06:29 am
Also Read
View All

अगली खबर