मऊ

Mau news: मोहम्दाबाद गोहाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मोहम्दाबाद गोहाना में संपन्न,कुल 165 शिकायतों में से 06 का हुआ तत्काल निस्तारण, 06 टीमें मौके पर भेजी गई
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Feature image

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मोहम्दाबाद गोहाना में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मोहम्दाबाद गोहाना में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 165 शिकायतें आई, जिनमें से 06 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 06 टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से संबंधित थी।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे। लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी, उप जिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on:
21 Jun 2025 09:40 pm