
'गुंडा तो गुंडा ही रहेगा' बयान के बाद सुर्खियों में आए राजीव राय | फोटो सोर्स- patrika.com
SP MP Rajiv Rai:उत्तर प्रदेश के मऊ जंक्शन पर एक रेलवे उद्घाटन कार्यक्रम उस समय जमकर राजनीति हुई, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। यूपी के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया कि समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय नाराज हो गए। स्टेज से नीचे उतरने के बाद सपा सांसद ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला, लेकिन साथ ही वहां के पुलिस प्रशासन की तारीफ भी की।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सपा सांसद राजीव राय का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गुस्सा करते हुए कहा कि ये गुंडे आपस में ही भिड़ गए थे। गुंडा जहां रहेगा, वहां गुंडागर्दी ही करेगा। ये लोग किसी भ्रम में न रहें, इन सबकी एक हिस्ट्री है। ये कभी सीओ से भिड़ जाते हैं, कभी महिलाओं से भिड़ जाते हैं, तो कभी आपस में ही लड़ने लगते हैं।
सांसद राजीव राय ने पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बदतमीजी का मुद्दा उठाते हुए सीधे जिले के कप्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बदतमीजी करते हुए इनके वीडियो सामने आए हैं। अब तो कप्तान साहब जागिए! जो आपके ही पुलिस अधिकारियों से बदतमीजी करता हो, उसके खिलाफ कार्रवाई कीजिए। आप अपनी अंतरात्मा से पूछिए कि क्या जवाब आता है? कानून और संविधान सबके लिए एक बराबर है, कानून सबका न्याय करेगा और मैं जनता की आवाज उठाता रहूंगा।
सांसद ने आगे तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक मजबूरियां चाहे जो भी कराएं, लेकिन सच छिपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ये यहां मऊ और पूरे पूर्वांचल का नेता बनने आए थे, लेकिन नेता बनने के चक्कर में ये गुंडों के सरगना (नेता) बनकर रह गए हैं।
इस पूरे हंगामे और तीखे आरोपों के बीच, राजीव राय ने मऊ पुलिस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मैं इस पूरे मामले से कितना भी नाराज क्यों न हूं, लेकिन मैं वहां के प्रशासन को इसका पूरा क्रेडिट दूंगा कि उन्होंने मुझे उस माहौल से सही सलामत और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Updated on:
20 Jun 2026 10:11 am
Published on:
20 Jun 2026 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
