24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वे सबके दरवाजे पर भटकते हैं और पैसे का अहंकर दिखाते हैं’, OP राजभर ने मऊ के MP राजीव राय पर निकाली भड़ास, क्या है विवाद?

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर (UP Minister Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय (Samajwadi Party MP Rajiv Rai) पर करारा हमला बोला है। ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने कहा कि वे सबके दरवाजे भटकते हैं और पैसे का अहंकार दिकाते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
2 min read
Google source verification

मऊ

image

Vinay Shakya

Jun 24, 2026

OP Rajbhar Comment on Rajiv Rai

OP राजभर ने सपा सांसद राजीव राय पर निकाली भड़ास (फोटो- पत्रिका)

OP Rajbhar Comment on Rajiv Rai: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) ने मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद राजीव राय (Rajiv Rai) पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) द्वारा राजीव राय पर लगाए गए आरोपों का समर्थन किया है। मंत्री ने कहा- अरविंद राजभर बिल्कुल सही बात कह रहे हैं।

ओपी राजभर का राजीव राय पर तीखा हमला

अरविंद राजभर और सपा सांसद राजीव राय के बीच शुरू हुए आरोप-प्रत्यारोप के विवाद में यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की एंट्री हो गई है। ओम प्रकाश राजभर ने अरविंद राजभर और राजीव राय के बीच जारी जुबानी विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि अरविंद राजभर बिल्कुल सही कह रहे हैं। राजीव राय सबके दरवाजे भटकते हैं और पैसे के अहंकार में दिखाते हैं कि वे टिकट खरीद लेंगे। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि राजभर कोई भी समझौता नहीं करते।

मंत्री बोले- राजीव राय अमित शाह से क्यों मिलते हैं?

मंत्री ओपी राजभर ने राजीव राय के बयान पर भी पलटवार किया। राजीव राय ने अरविंद राजभर के आरोपों पर लीगल नोटिस भेजने की बात कही थी, जिस पर ओपी राजभर ने कहा- वे लीगल नोटिस क्यों नहीं भेजते? अगर वे समाजवादी पार्टी के नेता हैं तो अमित शाह से क्यों मिलते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि राजीव राय ने ट्वीट किया था कि अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित किया गया। ओपी राजभर ने कहा कि यह भी भ्रामक प्रचार था।

क्या है पूरा विवाद?

अरविंद राजभर ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2019 में घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के एक सांसद (राजीव राय) ने उनसे संपर्क किया और कहा कि 10 करोड़ रुपये ले लो और हमें अपनी पार्टी से टिकट दिला दो। अरविंद ने आगे कहा कि सांसद ने उनसे कहा कि आप अमित शाह से मिलते रहते हैं। आपके अमित शाह से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने हमारे संबंधों का हवाला देकर बीजेपी से टिकट दिलाने की भी बात कही।

अरविंद राजभर ने दावा किया कि उन्होंने पैसे को लात मारी और उस नेता को भी ठुकरा दिया। इस पूरे मामले में सपा सांसद राजीव राय ने आरोपों को गलत बताते हुए लीगल नोटिस भेजने की चेतावनी दी थी, जिसके जवाब में अब ओपी राजभर सक्रिय हो गए हैं। अरविंद और ओम प्रकाश राजभर के तीखे बयानों से सुभासहा और सपा के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।