मऊ

Loksabha Election: सुभासपा प्रत्याशी अरविंद के समर्थन में सीएम योगी की रानीपुर में की जनसभा

मुख्यमंत्री योगी एनडीए के उम्मीदवार और ओमप्रकाश के बेटे अरविंद राजभर के लिए लोगों से वोटों की अपील की। इस जनसभा में भी वो हिंदू मुस्लिम करने से नहीं चूके। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन यहां से जीतती है तो वो बाकी जातियों का आरक्षण छीन का मुसलमानों को दे देगी।

2 min read
May 27, 2024

Loksabha Election: इस समय चुनावी अखाड़े चालू हैं, लोग अपने अपने प्रत्याशियों के लिए दांव खेल रहे। कोई किसी को अच्छा बता रहा किसी को बुरा। राजनीतिक दल भी अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। चुनावी प्रचार शबाब पर है। प्रचार के इसी क्रम में आज मऊ जिले के रानीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया।


मुख्यमंत्री योगी एनडीए के उम्मीदवार और ओमप्रकाश के बेटे अरविंद राजभर के लिए लोगों से वोटों की अपील की। इस जनसभा में भी वो हिंदू मुस्लिम करने से नहीं चूके।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन यहां से जीतती है तो वो बाकी जातियों का आरक्षण छीन का मुसलमानों को दे देगी।

योगी बोले आप सभी लोग बताएं कि राम को कौन लाया है? तो जो राम को लाया है आप भी उन्हें ले आएं। अगर सपा और कांग्रेस जीत गईं तो वो लोग आरक्षण का लाभ रोहिंग्या और पाकिस्तान को देने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछली सभी सरकारों ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। देश की जनता तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाया है।

मोदी के नेतृत्व में तमाम विकास कार्य हो रहे हैं। रेलवे ने प्रगति की है। मेडिकल कॉलेज,आईआईटी संस्थान ये सभी मोदी के नेतृत्व में बन रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए मोदी जी ने बहुत कार्य किए हैं। उन्होंने 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन देने का कार्य किया, वहीं 12 करोड़ घरों को शौचालय, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत गरीबों को 5 लाख तक का इलाज फ्री में देने की बात भी कही है।


उन्होंने कहा कि सपा वाले भगवान राम का विरोध करते हैं। इनका घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र दिखाई पड़ता है ये लोग आपके हक पर डकैती डालने का काम करते हैं।
संबोधन से पहले एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने योगी के चरणों में बैठकर अपने लिए जीत का आशीर्वाद मांगा।
इस जनसभा को अरविंद राजभर सहित तमाम नेताओं ने भी संबोधित किया।

Also Read
View All

अगली खबर