मऊ

Mau news: ईरिक्शा सवार महिला के साथ हुआ कांड, भागी भागी पहुंची पुलिस

जनपद में चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। फातिमा तिराहे पर बलिया से दवा लेने आईं शोभा वर्मा के साथ यह घटना हुई।
less than 1 minute read
Jul 19, 2025
Feature image

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। फातिमा तिराहे पर बलिया से दवा लेने आईं शोभा वर्मा के साथ यह घटना हुई।

शोभा वर्मा ने बताया कि वह मऊ महिला अस्पताल से दवा लेकर लौट रही थीं। इस दौरान एक ऑटो में पांच महिलाएं सवार थीं। इन महिलाओं ने जबरदस्ती ऑटो में बैठने की जिद की। कुछ दूर चलने के बाद शोभा वर्मा ऑटो से उतरीं।

भाड़ा चुकाने के बाद जब वह आगे बढ़ीं, तो उन्हें पता चला कि उनके गले की सोने की चेन गायब है। शोभा ने एक बाइक सवार की मदद से चोरों की तलाश की। लेकिन ऑटो और उसमें सवार महिलाएं फरार हो चुकी थीं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

यह घटना मऊ के सबसे व्यस्त इलाके फातिमा तिराहे पर हुई। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चेन स्नैचर्स का गिरोह सक्रिय है।

Updated on:
19 Jul 2025 06:30 pm
Published on:
19 Jul 2025 05:47 pm