
Mau News: मुहम्मदबाद गोहना स्थानीय क्षेत्र के सीगाड़ी गांव में एक व्यक्ति द्वारा नाली की जमीन पर दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसको शिकायत पर गुरुवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को हटा दिया।
शिकायतकर्ता मीना देवी पत्नी रविंद्र राम निवासी ग्राम धर्मसीपुर खुरहट ने बताया के सीगाड़ी गांव में सरकारी अभिलेखों में नाली अंकित है। जिस पर सिगड़ी गांव निवासी राजेश राजभर द्वारा अतिक्रमण कर दीवाल निर्माण कर लिया गया था। जिसको 26 जून 2025 को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहाना द्वारा टीम गठित कर गांव में राजस्व टीम भेज कर सीमांकन कर निशान देही कर दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण कारी अपना कब्जा नहीं हटाया।
गुरुवार को नायब तहसीलदार गौरव शाह, राजस्व निरीक्षक प्रकाश लाल लेखपाल राजेश कुमार यादव, लेखपाल सर्वेश कुमार, लेखपाल राजेंद्र राम, लेखपाल शिशिर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को साफ कर दिया। प्रशासन द्वारा हटाया जा रहे। इस अतिक्रमण से तहसील के अन्य गांव में शहरों में किए गए अतिक्रमण कार्यों में हड़कंप मचा रहा।