मऊ

Mau News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

दक्षिण टोला पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलिया के थाना नगरा निवासी भुपेन्द्र यादव (21) और गाजीपुर के थाना कासिमाबाद निवासी अखिलेश राम (21) के रूप में हुई है।

less than 1 minute read
Sep 21, 2025

Mau News: मऊ जिले की दक्षिण टोला पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलिया के थाना नगरा निवासी भुपेन्द्र यादव (21) और गाजीपुर के थाना कासिमाबाद निवासी अखिलेश राम (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को बगीचा थाना दक्षिणटोला से सुबह करीब 3:50 बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

मऊ बलिया और आजमगढ़ में करते थे चोरी

पूछताछ में पता चला कि ये दोनों मऊ, बलिया और आजमगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक को आसपास के जिलों में पहले से तय ग्राहकों को बेच देते थे। इनके द्वारा मोबाइल टावर पर लगे सोलर पैनल की चोरी भी की गई है।

12 सितंबर 2025 की रात को सुल्तानपुर उर्फ बनौरा में रिलायंस जियो कंपनी के टावर से सोलर पैनल चोरी का मामला भी इन्होंने स्वीकार किया है। इस मामले में थाना दक्षिणटोला में मुकदमा दर्ज था।

सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया दोनों आरोपियों के पूर्वांचल के कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
21 Sept 2025 05:49 pm
Also Read
View All