मऊ

Mau News: बीच चौराहे पर प्रेमिका ने प्रेमी का कॉलर पकड़ा, जमकर हुआ विवाद

मऊ शहर में एक महिला और एक युवक के बीच सड़क पर उस समय विवाद हो गया, जब महिला ने युवक पर सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना नरई बांध स्थित […]

less than 1 minute read
Mar 23, 2026

मऊ शहर में एक महिला और एक युवक के बीच सड़क पर उस समय विवाद हो गया, जब महिला ने युवक पर सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना नरई बांध स्थित यूनियन बैंक के सामने तिराहे की है, जहां गाजीपुर निवासी महिला और आजमगढ़ के युवक के बीच जमकर बहस हुई। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा होने के बावजूद करीब सात साल से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसका आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से पीछे हट गया।

महिला का कहना है कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि युवक ने चुपचाप किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। इसके बाद जब उसने युवक को मऊ शहर में देखा, तो उसने उसका सामना किया। वायरल वीडियो में महिला पुलिस के सामने नाराजगी जताते हुए यह भी कहती सुनाई दे रही है कि “जैसे मेरा घर बर्बाद हुआ, इसका भी हो।”

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली थाना ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर