मऊ

मऊ में खड़ी गेहूं की फसल में आग, दो घटनाओं में करीब 8 बीघा फसल जलकर राख

Mau Fire: मऊ जिले में गुरुवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 8 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोनों घटनाएं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पहली घटना डुमरांव गांव की है, जहां […]

less than 1 minute read
Apr 02, 2026

Mau Fire: मऊ जिले में गुरुवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 8 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोनों घटनाएं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पहली घटना डुमरांव गांव की है, जहां शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते सत्यनारायण सिंह की करीब 2 बीघा तथा राम अवध सिंह की लगभग 7 मंडा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अज्ञात कारणों से लगी आग

दूसरी घटना कुम्भापुर गांव में हुई, जहां अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में लपटों ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक करीब 5 बीघा फसल जल चुकी थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

दोनों घटनाओं की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। वहीं, राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत देने का आश्वासन दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर