2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: नए SP को 24घंटे में चोरों की चुनौती, पुराने तरीके से सेंन काट, लगभग आधा करोड़ की मोबाइल की चोरी

Mau News: मऊ नगर क्षेत्र के सहादतपुरा मुख्य बाजार स्थित बड़ी कंपनियों की मोबाइल की दुकान के मालिक ने जब सुबह में अपने दुकान का शटर उठाया तो दुकान के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मऊ जिले के थाना कोतवाली के अंतर्गत सहारनपुर पुलिस चौकी से महज कुछ चंद कदमों […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 02, 2026

Mau News: मऊ नगर क्षेत्र के सहादतपुरा मुख्य बाजार स्थित बड़ी कंपनियों की मोबाइल की दुकान के मालिक ने जब सुबह में अपने दुकान का शटर उठाया तो दुकान के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मऊ जिले के थाना कोतवाली के अंतर्गत सहारनपुर पुलिस चौकी से महज कुछ चंद कदमों की दूरी पर सहादतपुरा मुख्य बाजार स्थित एक नामी मोबाइल शॉप में बीती रात चोरों ने पुराने तरीके से सेन काटकर लगभग आधा करोड़ की मोबाइल चोरी कर ले गए जिसकी जानकारी फैलने के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर अन्य व्यापारियों में अपने दुकानों को लेकर चिंता हो गई है।

जानिए दुकानदार ने क्या बोला

दुकान के मालिक राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि उनके मोबाइल शॉप में बीती रात दीवाल को काटकर चोरों ने मोबाइलों की संख्या का अंदाजा नहीं पर लगभग 50 लाख की मोबाइलों के मूल्य की चोरी कर ली है। जब सुबह में मेरे कर्मचारी सुरेंद्र ने दुकान खोला तो स्थिति गड़बड़ देखकर सूचना दी हमने इसकी जानकारी 112 को दी तुरंत पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।

वही सर्राफा मंडल के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि हमें मऊ शहर कोतवाल पर पूरा भरोसा है, इसके पहले भी कई बड़ी चोरियों का सफल अनावरण उनके द्वारा किया गया फिलहाल यह घटना नए पुलिस अधीक्षक के लिए चुनौती भरा है।

गौरतलब हो कि पुराने एसपी के कार्यकाल में हुई घटनाओं को घटनाओं का चुटकियों में सफल अनावरण करने वाले शहर कोतवाल अनिल सिंह के लिए नए पुलिस अधीक्षक के आवागमन के 24 घंटे के भीतर ही चोरों की यह चुनौती मिलना एक बड़ी बात है। अब देखना होगा कि पहले के एसपी के कार्यकाल में कई बड़ी चोरी और लूट की घटनाओं घटनाओं का कुछ ही घंटे में अनावरण करने वाले, उन्हें अपराध और अपराधियों के चैलेंज से निकाल लाने वाले हनुमान के भेष में कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह नवागत एसपी के लिए किस तरह से हनुमान बनकर सामने आएंगे ? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।