
Mau Crime: मऊ जिले में महज ₹10 के किराए को लेकर हुई मारपीट का मामला सामने आया है, जहां दबंगई का खुला प्रदर्शन करते हुए कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद के पास तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने एक ऑटो चालक को फिल्मी अंदाज में घेरकर बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। राहगीरों की मौजूदगी में हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित ऑटो चालक, जिसकी पहचान कल्लू के रूप में हुई है, ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से कुछ सवारियों को लेकर चला था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब उसने उनसे मात्र ₹10 किराया मांगा, तो सवारियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बेल्ट निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
पीड़ित ने यह भी बताया कि वह हमलावरों को न तो जानता है और न ही पहचानता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुलेआम हो रही इस तरह की अराजकता पर चिंता जता रहे हैं।
फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Published on:
29 Mar 2026 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
