मऊ

Mau News: महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोप में सिपाही पर FIR दर्ज, मचा हड़कंप

Police News: मऊ जनपद के पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तैनात […]

less than 1 minute read
Feb 14, 2026

Police News: मऊ जनपद के पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।


जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार वर्मा पर आरोप है कि वह पुलिस लाइन में कार्यरत एक महिला सिपाही को लगातार परेशान करता था और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था। पीड़िता का कहना है कि बीते 24 अगस्त की रात करीब आठ बजे आरोपी सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की।
घटना के समय महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।


विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति) के आदेश पर सरायलखंसी पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
14 Feb 2026 02:36 pm
Published on:
14 Feb 2026 12:06 pm
Also Read
View All