Rail News: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापनगर से मऊ के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 अप्रैल 2026 से 25 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर (वडोदरा) से प्रत्येक शनिवार […]
Rail News: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापनगर से मऊ के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 अप्रैल 2026 से 25 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर (वडोदरा) से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 09196 मऊ जंक्शन से प्रत्येक रविवार को 12 अप्रैल से 26 जुलाई 2026 तक चलेगी।
यह विशेष ट्रेन गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ट्रेन का मार्ग छायापुरी, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करना आसान होगा।