मऊ

Mau News: दाह संस्कार से वापस लौटते समय हादसा, कार पलटने से 6 लोग घायल,1 की हालत गंभीर

Mau Accident: घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनी मुबारकपुर गांव निवासी मनीष (23), विकास यादव (29), […]

less than 1 minute read
Feb 17, 2026

Mau Accident: घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनी मुबारकपुर गांव निवासी मनीष (23), विकास यादव (29), अजय (29), सुनील (30) और गुड्डू (31) सोमवार की शाम लगभग छह बजे एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। जब उनकी कार लुदुही सिकडौल गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक बालक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कार पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अजय की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Feb 2026 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर