मऊ

Mau News: खाद्य सामग्रियों की दुकान पर प्रशासन का छापा, हड़कंप

आगामी नवरात्रि,दशहरा और दीवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए प्रशासन और खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री बेचने वाली कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई लीटर मिलावटी तेल,मिलावटी देशी घी और मिठाइयां जब्त की। जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रतिष्ठानों ,सुधीर किराना स्टोर भीटी,राजेंद्र गुप्ता प्रतिष्ठान और धनंजय गुप्ता […]
less than 1 minute read
Oct 05, 2024
Feature image

आगामी नवरात्रि,दशहरा और दीवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए प्रशासन और खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री बेचने वाली कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई लीटर मिलावटी तेल,मिलावटी देशी घी और मिठाइयां जब्त की।


जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रतिष्ठानों ,सुधीर किराना स्टोर भीटी,राजेंद्र गुप्ता प्रतिष्ठान और धनंजय गुप्ता प्रतिष्ठान पहसा, गोविंद डेयरी परसुपुर इत्यादि कुल 9 प्रतिष्ठानों से एकत्रित नमूनों से,मिलावटी तेल ,घी,साबूदाना,मूंगफली,पेड़ा इत्यादि का नमूना इकट्ठा करके राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा।प्रयोगशाला में यदि उक्त नमूनों में मिलावट पाई गई तो उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक करवाई की जाएगी।

Published on:
05 Oct 2024 12:44 pm