मऊ

Mau News: आंगनवाड़ी केन्द्रों पर को एजुकेटर्स की भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर, कलेक्ट्रेट परिसर में किया जम के प्रदर्शन

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में ईसीसी को एजुकेटर्स के भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं थीं। इस दौरान आंगनवाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि सरकार हमारे साथ बहुत अन्याय कर रही है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2024

मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने जम कर धरना और प्रदर्शन किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में ईसीसी को एजुकेटर्स के भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं थीं।

इस दौरान आंगनवाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि सरकार हमारे साथ बहुत अन्याय कर रही है। हम 6 हजार रुपए में ही बच्चों को पढ़ाते, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी करते, और विभिन्न विभागों के कार्य भी करते। परंतु न जाने सरकार को हमसे क्या दुश्मनी है जो वो इन एजुकेटर्स की नियुक्ति कर रही।


उन्होंने कहा कि हमे शाला पूर्व शिक्षा के लिए ही नियुक्त किया गया है,अगर वही हमसे छीन लिया गया तो हम आगे क्या कर पाएंगे। यदि सरकार अपना ये आदेश वापस नहीं लेती है तो हम सड़कों पर उतरने को बाध्य हो जायेंगे।
आपको बता दें कि राज्य सरकार परिषदीय विद्यालयों में स्थित कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में एजुकेटर्स की नियुक्ति करने जा रही है। इनको 10313 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। यह नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर