मऊ नगर कोतवाली क्षेत्र में बीच चौराहे पर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला। यहां पर अवैध खनन में शामिल डंपर ने बीच चौराहे पर बाइक सवार को रौंद दिया। जो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दूसरे का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
Mau News: मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर एक डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रवि राजभर (35) की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा था कि दोनों गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे। तभी डंपर के टक्कर के बाद उसके पहिए के नीचे आ गए।
घायलों में से एक रामाश्रय राजभर हरदसपुर के निवासी हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि मिट्टी से लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद रवि राजभर डंपर के पहिए के नीचे आ गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। जिला प्रशासन सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इस वजह से हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
वहीं पूरे मामले में जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि एक युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखते हुए एक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं एक युवक की मौके पर मौत हो गई है।