मऊ

Mau News: पत्नी को छोड़ नाबालिग साली को लेकर फरार हो रहा था जीजा, परिजनों ने पकड़ कर जम कर की धुनाई

Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। परिजनों को जब […]

2 min read
Feb 17, 2026

Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।


परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से तलाश शुरू की। इसी दौरान गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दोनों को भागते समय पकड़ लिया गया। मौके पर अफरातफरी के बीच नाबालिग लड़की खेतों की ओर भाग निकली, जबकि आरोपी जीजा को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

लड़की से पिता ने लगाए गम्भीर आरोप


लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी वर्ष 2019 में मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के एक युवक से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता का एक पुत्र भी है, जिसे लेकर वह मायके में रह रही है।
आरोप है कि इसी दौरान दामाद का मायके आना-जाना बढ़ गया और उसने छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर जेवर और नकदी लेकर भागने की योजना बनाई। समय रहते परिजनों को जानकारी हो गई, जिससे साजिश नाकाम हो गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वहीं, आरोपी की पत्नी ने भी पति पर प्रताड़ना और उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसे किसी तरह का आर्थिक सहयोग नहीं दिया जा रहा है।
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पति पर पत्नी की देखभाल न करने और साली से संबंध रखने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना ने सामाजिक मर्यादाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
17 Feb 2026 07:09 pm
Published on:
17 Feb 2026 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर