मऊ

Mau News: एक करोड़ की चरस बरामद, एक गिरफ्तार

मऊ जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण टोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मतलूपुर मोड़ फ्लाईओवर के निकट एक कार से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026

मऊ जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण टोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मतलूपुर मोड़ फ्लाईओवर के निकट एक कार से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध वाहन से मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फ्लाईओवर के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से लगभग पौने दो किलोग्राम चरस बरामद की गई।

चरस सप्लायर बलिया का निवासी निकला


गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया जनपद निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह चरस की खेप को बलिया से हरियाणा ले जाकर बेचने की योजना में था। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।


जांच के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी कई बार अलग-अलग मार्गों से मादक पदार्थ की तस्करी कर चुका है। हालांकि उसने दावा किया कि इतनी बड़ी मात्रा में खेप वह पहली बार लेकर जा रहा था। इस बार वह मऊ के रास्ते हरियाणा जाने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Published on:
19 Feb 2026 03:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर