मऊ

Mau News: नशे की हालत में कोतवाल अनिल सिंह से अभद्रता करने वाला सिपाही निलंबित

Mau Police: मऊ जिले में होली के दिन एक सिपाही द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने और कोतवाल से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अविनाश को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। होली […]

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

Mau Police: मऊ जिले में होली के दिन एक सिपाही द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने और कोतवाल से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अविनाश को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

होली के दिन नशे में धुत सिपाही ने किया था हुड़दंग


जानकारी के अनुसार, सिपाही अविनाश की तैनाती क्षेत्राधिकारी लाइन पेशी कार्यालय में थी। होली के दिन वह मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के पास नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही शराब के नशे में बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर लोगों से अभद्रता कर रहा था। राहगीरों के साथ वह बदसलूकी करने लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि इस दौरान सिपाही ने मऊ कोतवाल अनिल सिंह से भी अभद्र व्यवहार किया और हंगामा करने लगा। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया।


मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सिपाही अविनाश को निलंबित करने का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर