5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: नशे में धुत सिपाही का जबरदस्त हंगामा, कोतवाल ने निकाली हेकड़ी

Mau Holi news: जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में मुंशीपुरा ओवरब्रिज मेन रोड पर गुरुवार को शराब के नशे में एक सिपाही द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों के साथ अभद्रता की, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 05, 2026

Mau Holi news: जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में मुंशीपुरा ओवरब्रिज मेन रोड पर गुरुवार को शराब के नशे में एक सिपाही द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों के साथ अभद्रता की, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि तीन लोग मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा कर शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहासुनी के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत सिपाही ने उनसे भी बहस की और अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक हंगामा करने वाला व्यक्ति पुलिस विभाग में सिपाही है और सीओ लाइन में तैनात बताया जा रहा है। उसका नाम अविनाश बताया गया है। आरोप है कि उसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही अविनाश और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनकी गाड़ी को भी कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि लोगों के साथ अभद्रता और हंगामा करने के आरोप में अविनाश को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अविनाश को क्षेत्राधिकारी लाइन में मुंशी के रूप में तैनात बताया जा रहा है।