
Mau Police: जनपद मऊ के नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रंगबाज कार चालक ने पुलिसकर्मी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और रोकने के प्रयास के बावजूद करीब 5 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाता रहा। इस दौरान बाइक घसीटते हुए ले जाने का खौफनाक दृश्य जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया है।
घटना थाना कोतवाली से लेकर थाना दक्षिण टोला क्षेत्र तक की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मऊ रोडवेज के पास से शुरू हुई इस घटना के बाद मिर्जाहदीपुरा चौक तक लगभग 5 किलोमीटर के बीच पुलिस ने कई बार वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की। इस दौरान रोकने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान रस्तीपुर गांव निवासी विवेक यादव के रूप में हुई है। संबंधित वाहन जयराम यादव के नाम से पंजीकृत बताया जा रहा है। घायल सिपाही रविकांत की तहरीर पर थाना कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
03 Mar 2026 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
