26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मऊ जनपद में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कचहरी मोड़ के समीप बुनकर कॉलोनी के सामने करीब 11 बजे बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 26, 2026

Mau

Mau news, Pc: Patrika

मऊ जनपद में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कचहरी मोड़ के समीप बुनकर कॉलोनी के सामने करीब 11 बजे बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती घायल हो गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंकित सिंह के रूप में हुई है, जो गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से एक युवती के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार युवती, जो बिहार के सिवान जिले की निवासी बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवती का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।